बढ़ती उम्र से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:17

बढ़ती उम्र को रोक देंगी यह चार चीजें, 50 की उम्र में भी दिखेंगे जवां और रहेंगे फिट :-

जरूर खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पालक और कोलार्ड जैसे साग और कई तरह की हरी सब्जियां प्रोटीन, आवश्यक विटामिन, कैल्शियम, स्वस्थ वसा, एंटीऑक्सिडेंट की समृद्ध स्रोत होती हैं, साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इनका नियमित सेवन जीवनभर स्वस्थ रहने में मदद करती है। शोध से पता चलता है कि 50 साल की उम्र के बाद भी हर दिन इन सब्जियों की एक सर्विंग का सेवन करने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोग की समस्याओं को कम किया जा सकता है।

नट्स खाना है बेहद लाभदायक
बादाम, अखरोट, काजू और ब्राजील नट्स जैसे सूखे मेवे हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सुपर आहार हो सकते हैं। 50 साल की उम्र के बाद, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा के लिए न सिर्फ यह बेहतर स्रोत माने जाते हैं साथ ही वजन घटाने, उम्र बढ़ने से रोकने और मधुमेह जैसे रोगों के खतरे को कम करने में भी नट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

एवोकाडो खाना है फायदेमंद
कई तरह के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों में एवोकाडो का सेवन तेजी से बढ़ा है। एवोकाडो को विटामिन बी, सी, फोलेट, स्वस्थ वसा, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सिडेंट और बीटा-कैरोटीन का समृद्ध स्रोत माना जाता है। एवोकाडो एंटी-एजिंग गुणों से भी भरपूर होते हैं जो जवां बनाए रखने के साथ 50 वर्ष के होने के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को रोकने में भी मदद करते हैं।

ब्लूबेरी के स्वास्थ्य लाभ
विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ब्लूबेरी कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ से भरपूर माने जाते हैं। वजन घटाने या उम्र बढ़ने से रोकने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। दो अध्ययनों में पाया गया कि ब्लूबेरी संज्ञानात्मक गिरावट को कम करने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स चेहरे पर उम्र बढ़ने संबंधी लक्षणों को रोकने में भी सहायक मानी जाती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info